नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव ( Delhi Assembly Election ) में मोदी-शाह-नड्डा की टीम द्वारा पूरी ताकत लगाने के बाद भी भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) को 70 में से सिर्फ 8 सीटों पर ही जीत हाथ लगी। इसे बीजेपी के लिए बड़ी हार मारा जा रहा है। इतना ही नहीं चुनाव में मिली हार से साफ हो गया है कि बीजेपी दिल्ली के लोगों की नब्ज को पकड़ पाने में नाकाम रहीं। इस बात का खुलासा राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ ( RSS) ने अपने मुखपत्र ऑर्गनाइजर ( Organiser ) में लिखा है कि पार्टी को अपनी नीतियों पर नए सिरे से विचार करने की जरूरत है।