बता दें कि क्राइम ब्रांच के अधिकारियों का कहना है कि मामले में गिरफ्तार जामिया के स्टूडेंट शरजील इमाम से उनकी पूछताछ लगभग पूरी हो चुकी है। उसे असम पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर ले गई है। उसके खिलाफ दिल्ली के अलावा, असम, अरुणाचल प्रदेश, अलीगढ़ और पुणे में भी एफआईआर दर्ज हैं। ऐसे में दिल्ली और असम के अलावा आने वाले दिनों में और राज्यों की पुलिस भी उसे बारी-बारी से रिमांड पर लेंगी।