वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने सैफुद्दीन सोज के उस दावे को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने सही कहा था कि कश्मीर के लोग आजादी को तरजीह देंगे। इसके साथ ही कांग्रेस ने कहा कि जम्मू एवं कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है और आगे भी बना रहेगा। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि उन्होंने सोज का बयान देखा है। उन्होंने कहा, "मैंने किताब की सामग्री नहीं देखी है, लेकिन मैं इतना कहूंगा कि यदि जिस सामग्री के बारे में लिखा गया है, वह सही है, तो कांग्रेस पार्टी और भारत के नागरिक इस तरह की सामग्री को किताब बेचने का एक हथकंडा मानते हैं, जिसे अभी बाजार में आना बाकी है।