23 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बीजेपी ने जारी किया कमलनाथ का वीडियो, पात्रा बोले- शिवभक्त होने का ढोंग कर रहे राहुल गांधी

बीजेपी ने मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ का एक ऐसा वीडियो जारी किया है, जो आने वाले दिनों में कांग्रेस की मुश्किले बढ़ा सकती है।

2 min read
Google source verification

image

Chandra Prakash Chourasia

Nov 14, 2018

sambit patra

बीजेपी ने जारी किया कमलनाथ का वीडियो, पात्रा बोले- शिवभक्त होने का ढोंग कर रहे राहुल गांधी

नई दिल्ली। चुनावी मौसम में देश की प्रमुख दो पार्टियां एक दूसरे को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहती हैं। इसी कड़ी में बीजेपी ने दिल्ली हेडक्वार्टर में बुधवार को एक वीडियो जारी कर मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ पर हमला बोला है। बीजेपी ने अध्यक्ष राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि शिव भक्त होने का ढोंग रचने वाले गांधी 'बगुला भगत' हैं और वह चुनाव के बाद 'हिन्दुओं को निपटा देने' की साजिश रच रहे हैं।

वायरल वीडियो के जरिए कांग्रेस पर बीजेपी का हमला

बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो को दिखाते हुए दावा किया कि इसमें कमलनाथ मुसलमान बुद्धिजीवियों से कह रहे हैं कि राहुल गांधी का मंदिर जाना, टीका लगाना मतदान होने तक बर्दाश्त कर लो, उसके बाद 'हिन्दुओं को निपटा देंगे'। पात्रा ने कहा कि बंद कमरे में कांग्रेस का चरित्र कैसा होता है, इससे यह उजागर हो गया है।

चुनावी मौसम आते रंग बदलने लगे नेता, बीजेपी से कांग्रेस तक सबको लगे झटके

राहुल कर रहे शिवभक्त होने का ढोंग: पात्रा

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए पात्रा ने कहा कि गांधी कहते हैं कि उनकी दादी शिवभक्त थी, उनके पिता शिवभक्त थे और वह भी शिवभक्त हैं और जनेऊ पहनते हैं। उन्होंने कहा कि अब यह पूरी तरह से स्पष्ट हो गया है कि शिवभक्त होने का ढोंग करने वाले लोग दरअसल बगुला भगत हैं। उन्होंने कहा कि कमलनाथ या राहुल गांधी हिन्दुओं को क्या निपटाएंगे, उनको और उनकी पार्टी को जनता 2014 में ही निपटा चुकी है। ऐसे में उनकी कुंठापूर्ण बातें स्वाभाविक मगर बेहद दुखद हैं। इसे विनाश काले विपरीत बुद्धि कहते हैं और 11 दिसंबर को मतगणना के दिन यह सच्चाई उन्हें पता चल जाएगी।

कांग्रेस के 'वचन पत्र' पर मचा है कोहराम

बता दें कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र 'वचन पत्र' के नाम से जारी किया है। 112 पन्नों के इस वचन पत्र में किए गए कुछ वादों को लेकर प्रदेश की राजनीति में कोहराम मचा हुआ है। दरअसल 'वचन पत्र' में कांग्रेस ने कहा है कि अगर उनकी सरकार बनी तो प्रदेश में शासकीय परिसरों में आरएसएस की शाखाएं लगाने पर प्रतिबंध लगाएंगे। इसके साथ ही शासकीय अधिकारी और कर्मचारियों को शाखाओं में छूट संबंधी आदेश निरस्त करेंगे।