चुनावी राज्यों पर खास फोकस
वैसे तो राहुल गांधी मिशन 2019 की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन मौजूदा साल में कई महत्वपूर्ण राज्यों में विधानसभा चुनाव हैं। इनमें कर्नाटक, मध्य प्रदेश , राजस्थान, छत्तीसगढ़ भी शामिल हैं। मध्य प्रदेश में 6 फीसदी (15 फीसदी आदिवासी), जबकि राजस्थान में 6.1 फीसदी आबादी दलित समुदाय से जुड़ी है। ऐसे में कांग्रेस बचाने के लिए राहुल दलितों को संजीवनी के रूप में देख रहे हैं। बहरहाल, दलित वोट बैंक पर कई विपक्षी दलों की नजर है, ऐसे में गठबंधन को मोदी से निपटने का मुख्य हथियार मान रही कांग्रेस के लिए उनके वोटबैंक में सेंध लगाना रणनीतिक मोर्चे पर आसान नहीं होगा।