10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सैक्स स्कैंडल में फंसने के बाद संदीप कुमार AAP से सस्पेंड

आम आदमी पार्टी (आप) ने आपत्तिजनक सीडी विवाद में फंसे अपने विधायक और पूर्व मंत्री संदीप कुमार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया

less than 1 minute read
Google source verification

image

Rakesh Mishra

Sep 03, 2016

Sandeep kumar

Sandeep kumar

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) ने आपत्तिजनक सीडी विवाद में फंसे अपने विधायक और पूर्व मंत्री संदीप कुमार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया। पार्टी सूत्रों ने बताया कि सुल्तानपुर माजरा सीट से विधायक कुमार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आपत्तिजनक सीडी मामले में फंसने के बाद 31 अगस्त को मंत्री पद से हटा दिया था। संदीप दिल्ली के महिला एवं समाज कल्याण मंत्री थे।

केजरीवाल ने ट्वीट किया था कि मंत्री संदीप कुमार की आपत्तिजनक सीडी मिलने के बाद उन्हें तत्काल प्रभाव से मंत्री पद से बर्खास्त किया जाता है। इस तरह के कृत्यों पर कतई समझौता नहीं किया जा सकता। कुमार से जुडी इस सीडी के सामने आने के बाद मुख्यमंत्री ने आप के कार्यकर्ताओं को वीडियों कांफ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करते हुए उनके इस कृत्य पर नाराजगी जतायी थी।

केजरीवाल ने गुरूवार को कहा था कि संदीप कुमार ने आप और पार्टी के आंदोलन को धोखा दिया है। सीडी में वह गलत काम करते पाये गये और हमने तुरंत उन्हें मंत्री पद से बर्खास्त कर दिया था। हालांकि कुमार ने इसे अपने खिलाफ साजिश बताते हुये दावा किया था कि दलित होने के कारण उन्हें इस मामले में फंसाया गया है। उन्होंने कहा मैं वाल्मीकि समाज से आता हूं इसलिए मेरे खिलाफ साजिश रची गई है।

इस मामले की जांच की मांग करते हुए उन्होंने कहा कि टेलीविजन पर वीडियो क्लीप देखकर मुझे काफी दुख हुआ और सीडी के सही होने का कोई प्रमाण नहीं है। सुल्तानपुर माजरा सीट से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयकिशन को रिकॉर्ड 68 हजार मतों से हराकर कुमार विधायक बने थे।

ये भी पढ़ें

image