पासपोर्ट रद्द करने की दी थी सलाह
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट के वकील दुष्यंत दवे ने कहा है कि उन्होंने एसबीआई प्रबंधन के शीर्ष अधिकारी से मिलकर यह बताया था कि विजय माल्या भारत से भाग सकता है। एसबीआई के वरिष्ठ अधिकारी से उनकी मुलाकात रविवार यानी 28 फरवरी, 2016 को हुई थी। दवे का कहना है कि उन्होंने एसबीआई को माल्या का पासपोर्ट रद्द करने की सलाह दी थी। एसबीआई से कहा था कि माल्या को रोकने के लिए सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में दरवाजा खटखटाया जा सकता है। इसके अलावा दवे ने बताया कि एसबीआई अध्यक्ष और कई शीर्ष अधिकारी इस बैठक और उनके द्वारा दी गई इस सलाह के बारे में जानते थे। लेकिन इस पर एसबीआई ने कोई कार्रवाई नहीं की। सलाह के अनुरूप चार दिन बाद माल्या ने देश छोड़ भाग गया।