7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एस कुजूर ने छोड़ा पार्टी का साथ, हाईकमान को भेजा इस्तीफा

Congress leader Santiuse Kujur ने कांग्रेस से कहा अलविदा कुजूर 13 साल से भी अधिक समय से कांग्रेस के साथ जुड़े हुए थे कुजूर ने अपना इस्तीफा कांग्रेस हाईकमान को भेज दिया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 10 Aug 2019, 6:05 PM IST

Congress leader Santiuse Kujur

नई दिल्ली।लोकसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से शुरू हुआ इस्तीफों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आलम यह है कि कांग्रेस के दिग्गज नेता एक के बाद एक पार्टी का साथ छोड़ रहे हैं।

कांग्रेस छोड़ने वाले नेताओं के फेहरिस्त में अब एक और नाम जुड़ गया है।

कांग्रेस कार्यसमिति बैठक में अध्यक्ष पद के लिए सुर्खियों में आया प्रियंका गांधी का नाम

दरअसल, राज्यसभा के पूर्व सांसद और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एस कुजूर ने भी कांग्रेस से अलविदा कह दिया है। कुजूर 13 साल से भी अधिक समय से कांग्रेस के साथ जुड़े हुए थे।

कुजूर ने अपना इस्तीफा कांग्रेस हाईकमान को भेज दिया है।

कश्मीरी युवतियों पर बयान को लेकर फंसे CM खट्टर, मालीवाल ने की FIR दर्ज करने की मांग

पार्टी को लिखे पत्र में कुजूर ने कहा कि 'मैं तत्काल प्रभाव कांग्रेस की सदस्यता और पार्टी की ओर से मिले पोर्टफोलियो से त्यागपत्र दे रहा हूं।

उन्होंने इसको अपना निजी फैसला बताया है। उन्होंने पत्र में आगे लिखा कि मैंने कांग्रेस के लिए 13 वर्षों से भी अधिक समय तक काम किया है।

17वीं लोकसभा का पहला सत्र 1952 से अब तक का सबसे स्वर्णिम सत्र: ओम बिरला

ऐसे में देश के महत्वर्पूण सियासी दल से जुड़े रहना उनके काफी खुशी की बात है।

गौरतलब है कि इससे पहले शुक्रवार को झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार ने भी पार्टी का साथ छोड़ दिया था। अजय कुमार ने अपना इस्तीफा राहुल गांधी को सौंपा है।

आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव में मिले हार से कांग्रेस उबर नहीं पा रही है।

नतीजा यह है कि कांग्रेस के बड़े-बड़े नेता एक-एक पार्टी का साथ छोड़ते जा रहे हैं।