23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शरद पवार की तबीयत बिगड़ी, सभी दौरे रद्द, डॉक्टरों की टीम कर रही इलाज

Maharashtra Politics : शरद पवार स्थानीय निकाय चुनाव की घोषणा से पहले पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए राज्य का दौरा कर रहे हैं। इसी बीच उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Dinesh Dubey

•

Updated: 26 Jan 2025, 11:56 AM IST

sharad_pawar.jpg

शरद पवार

Sharad Pawar Health Update : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी एसपी) के अध्यक्ष शरद पवार की तबीयत बिगड़ने की खबर है। बताया जा रहा है कि 84 वर्षीय नेता के अगले कुछ दिनों के सभी सार्वजनिक कार्यक्रम रद्द कर दिये गये हैं। वह फिलहाल पुणे में हैं और अपने आवास पर आराम कर रहे है। डॉक्टरों की टीम ने उनके स्वास्थ्य की जांच की।

मिली जानकारी के मुताबिक, वरिष्ठ नेता शरद पवार की तबीयत ठीक नहीं होने के कारण उनके अगले चार दिनों का दौरा रद्द कर दिया गया है। वह खांसी और कफ से पीड़ित हैं। इसलिए उनके सभी सार्वजनिक कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं।

दिग्गज नेता के करीबियों का कहना है कि शरद पवार अपने मोदी बाग निवास में तब तक आराम करेंगे जब तक उनकी सेहत अच्छी नहीं होती। शरद पवार थका हुआ महसूस कर रहे हैं, इसलिए डॉक्टरों ने उन्हें अनिवार्य तौर पर आराम करने की सलाह दी है।

यह भी पढ़े-महाराष्ट्र में फिर आएगा सियासी भूचाल? राज्य को मिलेगा तीसरा डिप्टी CM, किसने की भविष्यवाणी

पवार ने हाल ही में पुणे, सांगली, सतारा और कोल्हापुर में कई कार्यक्रमों में भाग लिया, जहां खराब स्वास्थ्य के कारण उन्हें सभाओं को संबोधित करने में कठिनाई हुई। वसंतदादा शुगर इंस्टीट्यूट में कार्यक्रम के दौरान भी वह भाषण ठीक से नहीं दे सके। कोल्हापुर में भी मीडिया से बातचीत के दौरान उन्हें इसी तरह की दिक्कतें हुईं।

पिछले साल महाराष्ट्र में चुनावी सरगर्मी चरम पर रही। मई महीने में महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव हुए थे। इसके बाद नवंबर महीने में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव हुए। इसके बाद राज्य में स्थानीय निकायों के चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई है। अगले कुछ महीनों में राज्य में महानगर पालिका चुनाव, नगरपालिका चुनाव, जिला परिषद चुनाव और पंचायत समिति चुनाव होंगे।  

राज्य में इसी साल होने वाले निकाय चुनाव को लेकर सभी पार्टियां तैयारियों में जुटी हुई हैं। आगामी चुनाव में अच्छे प्रदर्शन के लिए एनसीपी शरद पवार गुट भी जोर-शोर से तैयारी कर रहा है। शरद पवार स्थानीय निकाय चुनाव की घोषणा से पहले पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए राज्य के दौरे पर हैं। इसी बीच शनिवार को उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई।  

शरद पवार का विदर्भ दौरा रद्द

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शरद पवार पिछले एक हफ्ते से सर्दी-खांसी से पीड़ित हैं। इस वजह से उन्हें पिछले कुछ दिनों से भाषण के दौरान सांस फूलने की भी समस्या होने लगी थी। समस्या बढ़ने पर शनिवार को डॉक्टरों ने उनकी जांच की और ठीक होने तक आराम करने की सलाह दी हैं। इसके चलते सोमवार और मंगलवार को उनका विदर्भ का दौरा रद्द कर दिया गया है। एनसीपी (एसपी) नेता प्रशांत जगताप ने बताया कि डॉक्टरों ने शरद पवार को आराम करने की सलाह दी है। लेकिन कार्यकर्ता को चिंता करने की जरुरत नहीं है।