नई दिल्ली। अपने 'हिन्दू पाकिस्तान' वाले बयान पर तीखे हमले झेल रहे कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भाजपा पर निशाना साधा है। कांग्रेस नेता ने कहा कि वो मुझे पाकिस्तान जाने को कह रहे हैं। आखिर वो हैं कौन मुझे पाकिस्तान भेजने वाले और यह अधिकार उन्हे दिया किसने है? बुधवार को मीडिया से बात कर रहे शशि थरूर ने पूछा कि क्या मैं उनके जैसा हिन्दू नहीं, जो मुझे पाकिस्तान भेजने की बात कह रहे हैं? कांग्रेस नेता ने कहा कि क्या यह मेरा देश नहीं है, क्या मुझे यहां रहने का अधिकार नहीं है?