दरअसल, कांग्रेस नेता शशि थरूर ने एक वेबसाइट की खबर का लिंक ट्वीट किया है। इस ट्वीट में कांग्रेस नेता ने लिखा है कि केंद्र सरकार ने केवल दिखावे के लिए इतनी बड़ी रकम खर्च की है। वहीं केंद्रीय राज्यमंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने रीट्वीट कर थरूर को जवाब दिया है। केंद्रीय मंत्री ने लिखा है कि मैं कांग्रेस नेता श्रीमान शशि थरूर के इस प्रतिक्रिया से बिल्कुल भी हैरान नहीं हूं।