नई दिल्ली।महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर खिंचतान अभी भी जारी है। एक तरफ शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा है कि गुरुवार दोपहर तक सरकार बनाने को लेकर रास्ता साफ हो जाएगा। वहीं, दूसरी तरफ एनसीपी प्रमुख शरद पवार आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने पहुंचे हैं। इस बीच खबर है कि शिवेसना प्रमुख उद्ध ठाकरे ने अपने विधायकों को आधार, पैन कार्ड और कपड़ों के साथ बुलाया है।