10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राहुल गांधी बोले भूख है तो सब्र कर…. स्मृति ईरानी बोली सत्ता की भूख

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को उन्ही के अंदाज में जवाब दिया है। स्मृति ने ट्विटर पर लिखा 'ऐ सत्ता की भूख-सब्र कर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Chandra Prakash Chourasia

•

Updated: 14 Oct 2017, 7:01 PM IST

Smriti Irani

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को उन्ही के अंदाज में जवाब दिया है। ग्लोबर हंगर इंडेक्स में भारत के 100 स्थान पर पहुंचने पर 13 अक्टूबर को राहुल ने दुष्यंत कुमार की एक शायरी से सरकार पर हमला बोला था। राहुल गांधी ने लिखा था 'भूख है तो सब्र कर, रोटी नहीं तो क्या हुआ....आजकल दिल्ली में है जेरे-बहस ये मुद्दआ'


राहुल गांधी के इस शायराना ट्वीट पर ईरानी ने भी शायराना जवाब दिया है। स्मृति ने ट्विटर पर लिखा 'ऐ सत्ता की भूख -सब्र कर, आँकड़े साथ नहीं तो क्या...खुदगर्जों को जमा कर, मुल्क की बदनामी का शोर तो मचा ही लेंगे'

स्मृति ईरानी ने एक और ट्वीट करके राहुल गांधी पर हमला बोला है। उन्होंने लिखा है कि आदरणीय प्रधानमंत्री मोदी जी को नीचा दिखाने की चाहत में राहुल गांधी देश की छवि को भी धूमिल कर रहे हैं।

बता दें कि शुक्रवार को विख्यात शायर दुष्यंत कुमार की एक शायरी की कुछ लाइनों को ग्लोबर हंगर इंडेक्स में भारत की स्थिति दिखाते हुए ट्वीट किया था। राहुल गांधी ने लिखा था 'भूख है तो सब्र कर, रोटी नहीं तो क्या हुआ....आजकल दिल्ली में है जेरे-बहस ये मुद्दआ'। राहुल के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर राहुल और दुष्यंत कुमार को लेकर काफी देर तक चर्चा होती दिखी थी।

क्या है ग्लोबर हंगर इंडेक्स
बता दें कि ग्लोबर हंगर इंडेक्स में कहा गया है कि विश्व के 119 देशों की सूची में भारत एशिया में तीसरा सबसे पिछड़ा देश है। इस सूची में भारत में पिछले साल 97वें स्थान पर था जबकि इस साल तीन स्थान खिसककर 100वें स्थान पर पहुंच गया है।
ग्लोबर हंगर इंडेक्स 2017 के मुताबिक भूखमरी के मामले में भारत उत्तर कोरिया, बांग्लादेश, नेपाल और म्यांमार जैसे देशों से भी पीछे है। बीते तीन साल में भारत 45 स्थान नीचे खिसक चुका है।