नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने उनके पहवाने पर की गई टिप्प्णी का करारा जवाब दिया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा है कि उनकी पहचान उनका काम है, न कि उनके फुटवियर या पहनावा। एक अंग्रेजी अखबार को दिए गए इंटरव्यू में बात कर रही स्मृति ने कहा है कि किसी का मूल्यांकन उसकी वेश-भूषा से नहीं, बल्कि के काम से किया जाना चाहिए। इस दौरान उन्होंने कपड़ा और फैशन इंडस्ट्री को एक समान बढ़ावा देने की बात कही। स्मृति ने कहा कि कपड़ा उद्योग को लेकर लोगों का नजरिया अलग-अलग है।