10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सोनिया गांधी के करीबी अहमद पटेल मोती लाल वोरा की जगह बने कांग्रेस के कोषाध्‍यक्ष

इससे पहले सीताराम केसरी और मोती लाल वोरा जैसे कांग्रेसी नेता और गांधी परिवार के विश्‍वस्‍त पार्टी में कोषाध्‍यक्ष पद की जिम्‍मेदारी संभाल चुके हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 21 Aug 2018, 3:02 PM IST

ahmed patel

सोनिया गांधी के करीबी अहमद पटेल मोती लाल वोरा की जगह बने कांग्रेस के कोषाध्‍यक्ष

नई दिल्‍ली। कांग्रेस पार्टी की कमान संभालने के बाद अध्‍यक्ष राहुल गांधी पार्टी के संगठनात्‍मक ढांचे में एक और बड़ा फेरबदल किया है। उन्‍होंने वर्षों से कोषाध्‍यक्ष पद पर जमे बुजुर्ग कांग्रेसी नेता मोती लाल वोरा की जगह सोनिया गांधी के करीबी नेता अहमत पटेल को पार्टी का नया कोषाध्‍यक्ष बनाया है। इसके साथ ही कई अहम जिम्‍मेदारियां भी पार्टी के नेताओं को सौंपी गई हैं। अभी तक पटेल सोनिया के राजनीतिक सचिव की जिम्‍मेदारी निभा रहे थे।

जन्‍मदिन के मौके पर मिली जिम्‍मेदारी
कांग्रेस नेता और राज्‍यसभा सांसद अहमद पटेल का आज जन्मदिन है। उन्‍हें यह जिम्‍मेदारी आज ही मिली है। इस लिहाज से उनका दिन कई तरह से अहम हो गया है। आज राहुल गांधी ने उन्हें जन्‍मदिन की बधाई दी और ये जिम्‍मेदारी सौंपी। अभी तक ये जिम्मेदारी लंबे समय से पार्टी के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा देख रहे थे। इसके अलावा भी कई नेताओं को अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विदेशी प्रकोष्‍ठ के प्रमुख बने आनंद शर्मा
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आनंद शर्मा को कांग्रेस विदेश प्रकोष्ठ के प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी है। आनंद शर्मा राज्यसभा के सदस्य और पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। मनमोहन सरकार में शर्मा वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री रह चुके हैं। वे राज्यसभा में विदेश और आर्थिक मामलों में लगातार मोदी सरकार को घेरते रहे हैं। लुजीनो फलेरो को महासचिव इंचार्ज नार्थ ईस्ट स्टेट्स बनाया गया है। इसके अलावा मीरा कुमार को कांग्रेस कार्यसमिति का स्थाई सदस्य बनाया गया।

पटेल को मिला वफादारी का फल
सोनिया गांधी के हाथों में जब कांग्रेस की कमान थी उस समय पार्टी में अहमद पटेल की तूती बोला करती थी। अहमद पटेल का ये कद सिर्फ़ इसलिए नहीं है कि वो तीन बार लोकसभा में कांग्रेस के सांसद रहे और पांचवीं बार कांग्रेस की तरफ से राज्यसभा सांसद हैं बल्कि कांग्रेस के सबसे शीर्ष परिवार यानी गांधी परिवार के प्रति उनकी वफ़ादारी का नतीजा था कि सोनिया गांधी ने उन्हें अपना राजनीतिक सलाहकार बनाया था।

पार्टी के खजाने में इजाफ की चुनौती
गुजरात चुनाव के दौरान राहुल गांधी पार्टी अध्यक्ष बनने के बाद से से पटेल साइडलाइन माने जा रहे थे। हालांकि कांग्रेस की नई कार्यसमिति में उन्हें राहुल ने सदस्य बनाया था। इसके बाद अब उन्हें पार्टी के कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। कांग्रेस के हाथों से सत्ता निकल जाने के बाद से लगातार पार्टी के चंदे में कमी आई है। ऐसे में पटेल के सामने सत्ता से बाहर रहते हुए पार्टी के खजाने में इजाफा कराने की बड़ी चुनौती होगी।