विभिन्न श्रेणियों में बंटे हैं कार्यकर्ता
प्रोजेक्ट शक्ति के सदस्यों को छह श्रेणियों में बांटा गया है। इन श्रेणियों में मतदाता, सिमपैथिजर्स, कार्यकर्ता, सक्रिय कार्यकर्ता, पदाधिकारी और नेता शामिल हैं। यहां काम के आधार पर कार्यकर्ताओं को रैंकिंग भी दी जाती है. इससे पार्टी को रणनीति बनाने में मदद मिलती है। कांग्रेस के एक नेता का कहना है कि यह सिस्टम भाजपा के मिस्ड कॉल एनरोलमेंट से अलग है। आज अगर हम जानना चाहे हैं कि छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के बूथ संख्या 41 में हमारे पास कितने कार्यकर्ता हैं, तो मुझे शक्ति से सारी जानकारी मिल जाएगी।