भाजपा नेता के इस आरोप पर कांग्रेस ने जवाब देते हुए कहा कि सोनिया गांधी पहले ही वैक्सीन की खुराक ले चुकी हैं। उन्हें कोविशील्ड वैक्सीन की खुराक दी गई थी। वहीं, राहुल गांधी ने अभी वैक्सीन की खुराक नहीं ली है, मगर जल्द ही वह इसे लेंगे। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि राहुल गांधी भी वैक्सीन की खुराक लेने वाले थे, लेकिन तब तक वे कोरोना पॉजिटिव हो गए। वह जल्द ही वैक्सीन की खुराक लेंगे। वेणुगोपाल ने कहा कि भाजपा अपने मकसद के लिए झूठा प्रचार-प्रसार कर रही है।