
सुब्रह्मण्यम स्वामी का बड़ा बयान, कहा- नक्सली हैं सीएम केजरीवाल
नई दिल्ली। भाजपा सांसद व वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दिल्ली के एलजी हाउस में धरने पर बैठे सीएम केजरीवाल की कार्यशैली पर हमला बोलते हुए उन्हें नक्सली करार दिया है। अपने बयान में उन्होंने इस बात का भी जिक्र किया है कि यह समझ से परे है कि चार राज्यों के नेता उनका समर्थन क्यों न करें? इस तरह से केजरीवाल का समर्थन करने के पीछे उनका मकसद एक ही हो सकता है कि केजरीवाल पीएम मोदी को विरोध करने वालों के सबसे मुफीद व्यक्ति हो सकते हैं। जैसा वेा आज तक करते आए हैं। हकीकत यह है कि केजरीवाल कोई काम संवैधानिक तरीके से करते ही नहीं।
थर्ड फ्रंट के नेताओं ने केंद्र को दी नसीहत
आपको बता दें कि शनिवार को सीएम ममता बनर्जी, आंध क्र सीएम चंद्राबाबू नायडू, केरल के पी विजयन और कर्नाटक के कुमारस्वामी ने एलजी हाउस में केजरीवाल के धरने का समर्थन किया था। चारों राज्यों के सीएम केजरीवाल के आवास पर गए और उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल से मिले। चारों ने यहां प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि दिल्ली सरकार की मांगें मानी जानी चाहिए और एक चुनी हुई सरकार के कामकाज में केंद्र को दखल नहीं देना चाहिए। उधर केजरीवाल अपनी मांगों को लेकर रविवार से पीएम आवास के सामने धरना देंगे।
कांग्रेस भाजपा की बी टीम
आप के राष्ट्रीय सचिव पंकज गुप्ता ने कहा कि दिल्ली की लोकतांत्रिक सरकार को काम नहीं करने दिया जा रहा। प्रधानमंत्री और एलजी साहब को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। कांग्रेस भाजपा की बी टीम बन गई। जनता कह रही है कि आप पार्टी की सरकार को काम करने दिया जाए। लेकिन कांग्रेस इस मुद्दे पर शांत है। हम अपनी आवाज मोदी जी तक पहुंचाने के लिए रविवार शाम 4 बजे मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन से मार्च शुरू करेंगे।
Published on:
17 Jun 2018 12:13 pm
बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
