नई दिल्ली। बीजेपी के दिग्गज नेता और राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी पर विवादित बयान दिया है। संसद के मानसून सत्र में सरकार के खिलाफ विश्वासस प्रस्ताव मंजूर हो चुका है। इसी पर प्रतिक्रिया देते हुए सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि सोनिया गांधी झूठी महिला हैं। उनके पिता हिटलर की सेना में थे। इतना ही नहीं स्वामी ने यह भी कहा कि सोनिया गांधी तो पांचवी पास हैं लेकिन वो दुनिया से झूठ बोला है कि उन्होंने इंग्लैंड से पढ़ाई की है।