आपको बता दें कि इससे पहले धर्मेंद्र अपनी पत्नी और अभिनेत्री हेमा मालिनी के लिए भी प्रचार किया था। हेमा मालिक एक बार फिर उत्तर प्रदेश की मथुरा लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में हैं। उनके लिए प्रचार करने खुद हीमैन यानी धर्मेंद्रर मथुरा पहुंचे और लोगों से हेमा को जिताने की अपील भी की थी।
आपको बता दें कि चौथे चरण के तहत 9 राज्यों की 71 सीटों पर सोमवार को मतदान जारी है। चौथे चरण में जिन लोकसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे, उनमें महाराष्ट्र की 17, उत्तर प्रदेश की 13, राजस्थान की 13, पश्चिम बंगाल की 8, ओडिशा की 6, मध्य प्रदेश की 6, बिहार की 5, झारखंड की 3 और जम्मू कश्मीर की 1 सीट शामिल है।