गौरतलब है कि मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड की गूंज आज संसद में भी सुनाई दी। संसद में कांग्रेस की संसद रंजीता रंजन और आरजेडी सांसद जय प्रकाश यादव ने इस मुद्दे को उठाया। दोनों सांसदों ने बिहार सरकार पर दोषियों को बचाने का आरोप लगाया। कांग्रेस सांसद रंजीत रंजन ने कहा कि हमने सदन से आपराधिक कानून पास किया लेकिन बिहार में सबूत मिटा दिए जाएंगे तो पीड़ितों को कैसे न्याय मिलेगा। उन्होंने कहा कि जिन 40 लड़कियों के बलात्कार की पुष्टि हुई थी उन्हें तीन जगह शिफ्ट कर दिया गया। रेप कांड की मुख्य गवाह को मधुबनी में रखा गया, जहां से वह गायब है। उन्होंने गृहमंत्री से इस मामले में कार्रवाई की मांग की।।