हैदराबाद: एनडीए से अलग हुए तेलुगू देशम दल के मुखिया और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने मोदी सरकार के खिलाफ बड़ा ऐलान किया है। चंद्रबाबू नायडू ने संसद में मोदी सरकार के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाने की घोषणा की है। अविश्वास प्रस्ताव के लिए चंद्रबाबू नायडू ने विपक्षी दलों से समर्थन मांगा है। उन्होंने पत्र लिखकर सभी दलों से समर्थन मांगा है। नायडू ने एनडीए के खिलाफ समर्थन की अपील की है। ऐसे में 18 जुलाई से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र के हंगामेदार रहने की संभावना बढ़ गई है।