20 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तेजप्रताप यादव का बड़ा बयान, कहा- BJP नहीं हम बनाएंगे राम मंदिर

एक ट्वीट में उन्होंने कहा कि हमने बिहारशरीफ दंगल कार्यक्रम में ये कहा कि भाजपा वाले राम मंदिर बनाने की बात करते हैं, पर तारीख नहीं बतायेंगे।

2 min read
Google source verification
RJD

नई दिल्ली। अयोध्या में राम मंदिर को लेकर अब यूपी के बाद बिहार की सियासत गरम हो चली है। इस सियासती हलचल के पीछे बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजप्रताप यादव का वह बयान है, जिसमें उन्होंने राम मंदिर बनाने की कही है। तेजप्रताप ने अपने बयान में कहा है कि बीजेपी तो केवल मंदिर निर्माण की बात ही करती है, लेकिन यदि राजद सत्ता में आती है, वो राम मंदिर बनाकर दिखाएंगे।

बिहार से ले जाएंगे एक-एक ईट

दरअसल, तेजप्रताप यादव ने यह बयान मघड़ा स्थित मां शीतलाष्टमी मेले में एक आयोजन के दौरान दिया। इस मौके उन्होंने कहा कि यदि बिहार में राजद सत्ता में आती है, तो बिहार से एक—एक ईट ले जाकर उत्तर प्रदेश में एक मंदिर का निर्माण करेंगे, जिसमें सभी धर्म के लोगों को पूजा अर्चना करने की पूरी आजादी होगी। वहीं, अपने एक ट्वीट में उन्होंने कहा कि हमने बिहारशरीफ दंगल कार्यक्रम में ये कहा कि भाजपा वाले राम मंदिर बनाने की बात करते हैं, पर तारीख नहीं बतायेंगे. हमलोग मंदिर ऐसा बनायेंगे जहां हिंदू,मुस्लिम, सिख,ईसाई सब लोग जाकर पूजा करेगें, मानवता का मंदिर बनायेंगे तब भाजपा का मंदिर मुद्दा खत्म हो जायेगा।

जनता दल ने दी संपत्ति दान करने की सलाह

वहीं, जनता दल (युनाइटेड) ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद और उनके परिवार की कथित बेनामी संपत्ति को लेकर उन पर निशाना साधा। जदयू ने लालू परिवार को बेनामी संपत्ति दान करने की सलाह दी। जदयू ने राजद से यह भी पूछा कि वह बताए कि बिहार अन्य राज्यों की तुलना में पिछड़ा हुआ क्यूं है। जदयू प्रवक्ता और विधान पार्षद नीरज कुमार ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को 'बेनामी संपत्ति का युवराज' बताया। उन्होंने सलाह देते हुए कहा कि 'तेजस्वी को अपने परिवार की बेनामी संपत्ति दान करने की घोषणा करनी चाहिए।' उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि रहीम जी कह चुके हैं, तरुवर फल नहिं खात है, सरवर पियहि न पान। कहि रहीम पर काज हित, संपत्ति संचहि सुजान। नीरज ने विशेष राज्य का दर्जा दिलाने के मसले पर कहा कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाना आज भी जदयू की प्राथमिकता में शामिल है। उन्होंने लालू प्रसाद से सवाल किया कि कि अन्य राज्यों की तुलना में बिहार के पिछड़े रहने के क्या कारण रहे हैं। आखिर बिहार अन्य राज्यों से विकास के मामले में पिछड़ा क्यों रह गया है?

बड़ी खबरें

View All

राजनीति

ट्रेंडिंग