भारतीय जनता पार्टी विरोधी पार्टियों को एकजुट करने का काम कांग्रेस को ही करना होगा, ये कहना है राष्ट्रीय जनता दल के नेता और बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव का। ये बयान तेजस्वी ने शनिवार को बीपी मंडल जयंती समारोह में मीडिया से बात करने के दौरान दिया। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री रहे तेजस्वी यादव ने पटना में कहा कि सबसे बड़ी और सबसे पुरानी पार्टी होने की वजह से कांग्रेस पार्टी के ऊपर ये दायित्व बनता है कि वह सबको साथ लेकर चले। हालांकि, तेजस्वी ने कहा कि उनका भी प्रयास है कि ज्यादा से ज्यादा विपक्षी पार्टियों को एक साथ एक मंच पर लाया जाए। सब के अपना अहंकार अलग रखना होगा। साथ ही तेजस्वी यादव ने कहा है कि हमारी लड़ाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हटाना नहीं है बल्कि देश और संविधान को बचाना है।