15 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तेजस्वी का बड़ा बयानः राहुल ही नहीं पीएम पद के कई दावेदार, मोदी से बेहतर उम्मीदवार नीतीश

सोमवार को बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने फिर एक बयान जारी कर दिया, जिसे लेकर यह तो साफ हो गया है कि यह यक्ष प्रश्न विपक्ष का पीछा छोड़ने वाला नहीं है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pritesh Gupta

•

Updated: 23 Jul 2018, 8:28 PM IST

Nitish

तेजस्वी का बड़ा बयानः राहुल ही नहीं पीएम पद के कई दावेदार, मोदी से बेहतर उम्मीदवार नीतीश

पटना। मिशन लोकसभा चुनाव 2019 में जुटे विपक्ष के सामने एक सवाल बार-बार मुसीबत बनकर सामने आता है, 'प्रधानमंत्री पद का दावेदार कौन?' इस सवाल के सामने विपक्ष का हर नेता लगभग नतमस्तक हो जाता है। कांग्रेस वर्किंग कमेटी की रविवार को हुई बैठक में मंथन के बाद एक बयान निकल कर आया था कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे। लेकिन सोमवार को बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने फिर एक बयान जारी कर दिया, जिसे लेकर यह तो साफ हो गया है कि यह यक्ष प्रश्न विपक्ष का पीछा छोड़ने वाला नहीं है।

'पीएम पद के दावेदारों में राहुल ही नहीं'

तेजस्वी ने कहा कि लोकसभा चुनावों के लिए केवल राहुल गांधी ही प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नहीं हैं। उन्होंने इस फेहरिस्त में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, एनसीपी नेता शरद पवार और बहुजन समाज पार्टी की नेता मायावती को भी शामिल बताया और कहा कि विपक्ष इन सभी नामों में से जिस किसी को भी प्रधानमंत्री का उम्मीदवार घोषित करता है वह उन्हें मंजूर होगा। हालांकि साथ ही उन्होंने यह भी कहा, '2019 के लिए विपक्ष को एकजुट करने की जिम्मेदारी भी राहुल पर ही है। प्रधानमंत्री उम्मीदवार के लिए मुझे राहुल समेत किसी विपक्षी नेता के नाम पर ऐतराज नहीं है, बशर्ते वह संविधान की रक्षा करने में सक्षम हो।'

'मोदी से बेहतर होंगे नीतीश'

इधर कभी अपने साथी तो कभी विरोधी रहे बिहार सीएम नीतीश कुमार पर भी तेजस्वी ने तंज कसा। उन्होंने कहा कि नीतीश भी प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं और नरेंद्र मोदी से बेहतर उम्मीदवार हैं। तेजस्वी ने कहा कि बतौर सांसद, मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री के तौर पर नीतीश काफी अनुभवी रहे हैं। एनडीए को 2019 लोकसभा चुनाव के लिए उन्हें ही प्रधानमंत्री उम्मीदवार घोषित करना चाहिए।

सांसद ने शिक्षा मंत्री से कहा आपकी अंग्रेजी सही नहीं, जावड़ेकर बोले- 'आपसे ट्यूशन लूंगा'