
Inauguration and Bhoomi Pujan : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जिले के जुंगेरा में जिला भाजपा कार्यालय के लोकार्पण सहित विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण करने पहुंचे थे। विष्णुदेव साय ने जिले के विकास कार्यों के बारे में बताया और कहा कि प्रदेश में, जो भी विकास कार्य हो रहे हैं, वह भाजपा प्रदेश और केंद्र की भाजपा सरकार की देन है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 141.3 करोड़ के 115 विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन किया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व व उनकी जनकल्याणकारी योजनाओं से देश में तेजी से विकास हो रहा है। बालोद जिले सहित प्रदेश का भी विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि उन्हें आने में देरी हुई, इसके लिए क्षमा चाहता हूं। प्रदेश में धान की अच्छी आवक खरीदी केंद्रों में हो रही है। किसानों के बेचे जा रहे धान की अंतर की राशि का भुगतान खरीदी समाप्त होने के बाद दी जाएगी। तब तक यह जानकारी आ जाएगी कि कितने किसानों ने कितना धान बेचा है।
यह भी पढ़ें :
इधर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि भाजपा की सरकार आने के बाद देश व प्रदेश में तेजी से विकास हो रहा है। बालोद को जिला भाजपा सरकार ने ही बनाया है। जिले में विकास कराने व उसे संवारने की जिम्मेदारी भी भाजपा सरकार की है। उन्होंने नगरीय निकाय क्षेत्र ने विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन भी किया। वहीं सांसद भोजराज नाग ने भी भाजपा सरकार की कार्ययोजना के बारे में जानकारी दी और विभिन्न मांग पत्र सौंपा।
बालोद में सांसद की मांग पर मुख्यमंत्री ने 400 सीटर ऑडिटोरियम, बंजारी धाम में डोम शेड निर्माण, नालंदा प्रशिक्षण केंद्र खोलने की घोषणा की।
यह भी पढ़ें :
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जिला मुख्यालय में 400 सीटर भव्य ऑडिटोरियम के साथ ग्राम जुंगेरा के बंजारी माता मंदिर में डोम शेड निर्माण करने की घोषणा की। उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े विद्यार्थियों को आवश्यक सुविधा एवं परिवेश उपलब्ध कराने जिला मुख्यालय में नालंदा परिसर को शीघ्र विकसित करने की भी जानकारी दी। 29 करोड़ 18 लाख रुपए की लागत से डौंडीलोहारा विकासखंड के मटियामोती जलाशय के नहरों की लाइनिंग मरम्मत एवं जीर्णोंद्धार पुर्ननिर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया है।
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने बताया कि अब तक बालोद जिले के 31 हजार से अधिक परिवारों को लाभांवित कर उन्हें पक्का आवास प्रदान किया गया है। कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत राज्य के 24 लाख 72 हजार किसानों के खातों में अंतर की राशि को अंतरित करने का कार्य किया गया था। उन्होंने बताया कि तेंदुपत्ता संग्रहण कार्य के अंतर्गत 4000 मानक बोरा को बढ़ाकर 5500 रुपए करने तथा तेंदुपत्ता संग्राहकों के हितों को ध्यान में रखते हुए लगातार 15 दिन तक तेंदुपत्ता तोड़ाई का कार्य जारी रखने का निर्णय लिया गया है।
मुख्यमंत्री ने रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत अब तक 20 लाख भक्तों को भगवान रामलला का दर्शन कराने की भी जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट नर्सिंग ऑफिसर के पद पर चयनित होने वाली बालोद विकासखंड के ग्राम जमरूवा निवासी वीणा साहू की इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम स्थल में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित विभिन्न विभागों के स्टॉलों का भी अवलोकन किया गया। इस अवसर पर आईजी रामगोपाल गर्ग, पुलिस अधीक्षक एसआर भगत उपस्थित थे।
इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, सांसद भोजराज नाग, प्रदेश संगठन मंत्री पवन साय, भाजपा जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख, पूर्व राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग सदस्य यशवंत जैन, प्रीतम साहू, पूर्व भाजपा प्रदेश मंत्री राकेश यादव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राकेश यादव, विधायक संगीता सिन्हा, अखिल राजा दीवान, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष पवन साहू, कृष्णकांत पवार, यज्ञदत्त शर्मा, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर, लक्ष्मीचंद नुनीवाल, कमलेश सोनी, मंडल अध्यक्ष अमित चोपड़ा, राजेंद्र राय, प्रेम साहू, सुरेश निर्मलकर, राजू पटेल, वीरेंद्र साहू, सुरेंद्र देशमुख, अरुण साहू, अजय बाफना, मीडिया प्रभारी कमल पंपालिया, अभिषेक शुक्ला, विनोद जैन, शाहिद खान आदि उपस्थित थे।
संबंधित विषय:
Published on:
08 Jan 2025 11:58 pm
बड़ी खबरें
View Allबालोद
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
