पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या का मास्टरमाइंड गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का गिरोह महाराष्ट्र में सक्रीय होता दिख रहा है। आरोप है कि 10 दिन पाहले मुंबई के बांद्रा में गिरोह के शूटरों ने सत्तारूढ़ राष्ट्रवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी। बिश्नोई गैंग के मेंबर ने सलमान खान के करीबी पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी ली। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर है, उन्हें बार-बार धमकियां मिल रही हैं और हमले के भी प्रयास किये गए। काला हिरण शिकार मामले में लॉरेंस बिश्नोई सलमान के पीछे हाथ धोकर पड़ा है।