पार्टी ने इस संबंध में जानाकरी देते हुए बताया कि सयोनी त्रिपुरा के एक होटल में रुकी हुई थीं। वहीं करीब 11 बजे पुलिस होटल में पहुंची, यहां से पुलिस सयोनी को पूछताछ के लिए थाने ले गई। पूछताछ के बाद पुलिस ने सयोनी को गिरफ्तार कर लिया है। टीएमसी का कहना है कि त्रिपुरा पुलिस ने पार्टी कार्यकर्ताओं पर लाठियां चलाईं। अभिषेक बनर्जी ने इससे संबंधित कुछ वीडियो भी शेयर किए हैं।