नई दिल्ली। त्रिपुरा में होने वाले उपचुनाव की तारीखों की चुनाव आयोग ने घोषणा कर दी है। त्रिपुरा स्टेट इलेक्शन कमिश्वर जी कामेश्वर राव ने शनिवार को इसकी घोषणा करते हुए कहा कि तीन ग्राम पंचायत, पंचायत समिती, जिला परिषद की 3386 सीटों पर उपचुनाव 30 सितंबर को होगा। चुनाव आयोग ने बताया कि इन सभी सीटों पर मतदान के बाद मतगणना 3 अक्टूबर को होगी।