नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव परिणाम आने से पहले महागठबंधन की सहयोगी पार्टी राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने धमकी दी है। पटना में चुनाव नतीजों को लेकर महागठबंधन नेता उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि अगर चुनाव नतीजों में कोई गड़बड़ी हुई तो सड़कों पर खून बहेगा, लोग हिंसा पर उतर जाएंगे। जरूरत पड़ने पर लोग हथियार भी उठा लेंगे। ईवीएम की सुरक्षा को लेकर आयोजित महागठबंधन की प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कुशवाहा ने कहा कि मतदान केंद्र लूटने की घटना नहीं हुई है। लेकिन ये लोग रिजल्ट लूटने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में वोट की रक्षा के लिए अगर हथियार भी उठाना पड़े तो हम लोग उठा लेंगे।