5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उत्तराखंड कांग्रेस कार्यालय में मारपीट, कार्यकर्ताओं ने प्रदेश महामंत्री को पीटा

उत्तराखंड (Uttarakhand) के देहरादून में कांग्रेस पार्टी के कार्यालय में गुटबाजी के कारण कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट हो गई। ये कार्यकर्ता हरीश रावत (Harish Rawat) और प्रीतम सिंह (Pritam Singh) के गुट के बताए जा रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mahima Pandey

•

Updated: 24 Dec 2021, 2:55 PM IST

uttarakhand_congress.jpg

Uttarakhand Congress Workers clash


उत्तराखंड कांग्रेस (Uttarakhand Congress) में कुछ भी ठीक नहीं है। हरीश रावत के ट्वीट वार के बाद से कांग्रेस की आंतरिक कलह सार्वजनिक हो गई थी। अब खबर आ रही है कि यहाँ आंतरिक कलह ने विकराल रूप ले लिया है। उत्तराखंड के देहरादून में कांग्रेस के कार्यकर्ता कार्यालय में ही एक दूसरे से भीड़ गए और महामंत्री तक कि पिटाई कर दी। इस घटना से जुड़ा वीडियो भी सामने आया है। फिलहाल, ये मामला शांत है जबकि कांग्रेस का दावा है कि वो शाम तक इस समस्या को सुलझा लेगी।


दरअसल, कांग्रेस कार्यालय में गुटबाजी के कारण कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट हो गई। ये कार्यकर्ता हरीश रावत और प्रीतम सिंह के गुट के बताए जा रहे हैं। इस दौरान हरीश रावत को लेकर अपशब्द कहने का आरोप लगाते हुए कार्यकर्ताओं ने प्रीतम सिंह के समर्थक माने जाने वाले कांग्रेस मुख्यालय भवन में प्रदेश महामंत्री राजेंद्र शाह की पिटाई कर दी। पिटाई करके भागे कार्यकर्ताओं ने कहा कि 'जो भी हमारे नेता हरीश रावत के खिलाफ कुछ कहेगा उसकी ऐसी ही पिटाई की जाएगी।' हरीश रावत के समर्थकों ने उनके समर्थन में नारेबाजी भी की।

यह भी पढ़ें: धर्म संसद में मुसलमानों के खिलाफ अभद्र बयानबाजी पर अब जागी उत्तराखंड पुलिस, वसीम रिजवी व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज

वहीं, इस मामले पर राजेंद्र शाह ने हरीश रावत के समर्थकों पर आरोप लगाते हुए कहा है कि 'इससे पहले हरीश रावत के सबसे खास राजीव जैन और जसबीर ने भी पार्टी कार्यालय में आकर तमाशा किया था। आज सुबह कुछ युवक पार्टी के कार्यालय में आए और बेवजह मारपीट की है जबकि उन्होंने हरीश रावत के खिलाफ कुछ भी गलत नहीं कहा था।'


उत्तराखंड कांग्रेस के बीच गुटबाजी खुलकर सामने आने पर प्रदेश के पार्टी उपाध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप ने कहा है कि 'पिछले कुछ दिनों से जो विवाद चल रहा है उसे आज शाम तक हल होने की आसार है।'

बता दें कि उत्तराखंड कांग्रेस के तमाम बड़े नेता दिल्ली पहुंचे हैं जहां हाई कमान से उनकी बातचीत जारी है। सभी नेता पार्टी की इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान चाहते हैं।

यह भी पढ़ें: आखिरकार हो गया यूपी-उत्तराखंड के बीच परिसंपत्तियों का बंटवारा, जानिए किसके हिस्से में क्या आया ?

उत्तराखंड विधानसभा चुनावों से पूर्व जारी इस गुटबाजी को पार्टी हाई कमान सुलझा लेती है पार्टी के लिए अच्छा होगा, अन्यथा इससे चुनावी तैयारियों को लेकर पार्टी को कठिनाई झेलनी पड़ सकती है।