
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू को 9 पन्नों का खुला पत्र लिखा है। अमित शाह ने एनडीए का साथ छोड़ने वाले टीडीपी के फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। इसके साथ ही बीजेपी अध्यक्ष ने राज्य की बेहतरी के लिए मोदी सरकार की ओर से उठाए गए कदमों के बारे में जानकारी दी।