नई दिल्ली। पूरा देश इन दिनों कोरोना वायरस संकट से जूझ रहा है। इस महामारी के बीच बिहार विधानसभा चुनाव ( Vidhan Sabha Chunav ) संपन्न कराया गया। इस चुनाव में NDA ने एक बार फिर जीत का परचम लहराया। वहीं, अब साल 2021 पर राजनीतिक पार्टियों की नजर टिक गई हैं। क्योंकि, पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव कराया जाएगा। बिहार दंगल के बाद पांच और राज्यों में महामुकाबला होगा। इनमें पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल, पुडुचेरी शामिल हैं। लेकिन, इन पांच राज्यों में भी मुकाबला बेहद दिलचस्प होगा।