Vikas Upadhyay attacked Rajesh Munat: कांग्रेस शासन में अंडर ग्राउंड बिजली, पेयजल के लिए पाइप लाइन का विस्तार, स्वामी आत्मानंद योजना के तहत स्कूल, कॉलेज एवं कोचिंग, हमर क्लीनिक, हमर अस्पताल, मुख्यमंत्री मोबाइल यूनिट के तहत् नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त कर रहे हैं। धनवंतरी मेडिकल के माध्यम से सस्ती दवाइयां मुहैया कराई जा रही है। राजधानी के तालाबों को बचाने के लिए गहरीकरण एवं सौंदर्यीकरण का कार्य निरंतर जारी है। ये कार्य भाजपा नेताओं दिखाई क्यों नहीं देते।