10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

माकपा ने मॉब लिंचिंग पर मोदी सरकार को घेरा, सांप्रदायिकता के प्रभाव से हो रही है भीड़ की हिंसा

माकपा ने अप्रत्यक्ष रूप से मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि हमारे समाज में सांप्रदायिकता और कट्टरपंथ से जुड़े आग्रहों-पूर्वाग्रहों के खुलकर सामने आने की वजह से अमानवीय और अराजक हिंसा हो रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 5 Jul 2018, 5:37 PM IST

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा)

माकपा ने मोब लिंचिंग पर मोदी सरकार को घेरा, सांप्रदायिकता के प्रभाव से हो रही है भीड़ की हिंसा

नई दिल्ली। देशभर में मॉब लिंचिंग अर्थात भीड़ के द्वारा हो रही हिंसा के बढ़ते मामलों को लेकर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने चिंता जाहिर की है। माकपा ने इसके लिए राजनीतिक स्तर पर विफलता को दोषी ठहराया है। माकपा ने अप्रत्यक्ष रूप से मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि हमारे समाज में सांप्रदायिकता और कट्टरपंथ से जुड़े आग्रहों-पूर्वाग्रहों के खुलकर सामने आने की वजह से अमानवीय और अराजक हिंसा हो रही है। बता दें कि माकपा के आधिकारिक मुखपत्र 'पीपुल्स डेमोक्रेसी' के संपादकीय में लिखा गया है कि "बच्चा चोरी के भय में अनुचित और जघन्य हिंसा समाज की विकृत मनोदशा को दिखा रही है।"

3 गौरक्षक दल के सदस्य अरेस्ट, गौ तस्करी के शक में की थी 4 की पिटाई; 1 की मौत

सबसे अधिक झारखंड और महाराष्ट्र में घटी है ऐसी घटनाएं

आपको बता दें कि संपादकीय में बीते दो महीने के अंतराल में 10 राज्यों में कम से कम 30 लोगों की भीड के द्वारा पीट-पीट कर हत्या करने का जिक्र किया गया है। संपादकीय में कहा गया है कि अधिकतर हत्याएं बच्चा चोरी के अफवाह के कारण हुई है, जो कि सोशल मीडिया वाट्सअप द्वारा फैलाया गया है। इनमें से सबसे ज्यादा झारखंड और महाराष्ट्र में घटनाएं घटी है। झारखंड में जहां 7 तो वहीं महाराष्ट्र में ऐसे 9 घटनाएं घटी है। संपादकीय में आगे लिखा गया है कि हिंसा की ये वारदातें 2015 में गोकशी या गोमांस खाने के आरोप में मुस्लिमों को निशाना बनाने से शुरु हईं।

भूमि अधिग्रहण संशोधन के खिलाफ झारखंड बंद, हिरासत में लिए गए सोरेन-मरांडी और सहाय

मोदी सरकार पर आरोप

आपको बता दें कि माकपा ने मॉब लिंचिंग मामले में अप्रत्यक्ष रूप से मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि मुस्लिमों और दलितों को निशाना बनाने से शुरू हुआ नफरत का माहौल अब बच्चा चोरी के भय के रूप में सामने आया है जिसके परिणामस्वरूप पीट-पीट कर मार डालने की घटनाएं सामने आ रही हैं। पार्टी ने कहा कि भाजपा शासित राज्यों में भीड़ द्वारा हुई हिंसा को आरएसएस और भाजपा नेताओं ने न्यायसंगत बताने या कम आंकने की कोशिश की। पीएम मोदी पर आरोप लगाते हुए संपादकीय में पूछा गया है कि प्रधानमंत्री मोदी जो कि कुशल तरीके से सोशल मीडिया को इस्तेमाल करते हैं लेकिन इन सब मामलों को लेकर चुप्पी क्यों साध रखी है?