
बिहार: सीतामढ़ी मॉब लिंचिंग का वीडियो हुआ वायरल, आरजेडी बोली- महाजंगल राज
पटना। भीड़ की हिंसा अब देश में पूरी तरह पैर पसार चुकी है। कानून हाथ में लेकर भीड़तंत्र लोकतंत्र पर हावी होता जा रहा है। सीतामढ़ी में एक 24 वर्षीय युवक को भीड़ ने पीट-पीटकर पैसे छीनने के शक में मार डाला है। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।
वो चीखता रहा, रहम की भीख मांगता रहा...
सीतामढ़ी की मॉब लिंचिंग की घटाना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसमें नीले रंग की जींस और काले-लाल रंग की शर्ट पहने युवक को कुछ लोग लात-घूंसों से मार रहे हैं। डंडे से भी उसे बेरहमी से पीटा गया है। वीडियो में उसके चिल्लाने की आवाजें आ रही हैं। वह दर्द से कांप रहा है। वहां मौजूद लोग भी चिल्ला रहे हैं। घटना सोमवार की बताई जा रही है। इस वारदात का वीडियो वायरल हो गया है। बता दें कि कि एक वाहन चालक ने आरोप लगाया था कि मृतक उसके पैसे लेकर भाग रहा था। जिसके बाद वहां भीड़ ने उसे पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। वहीं मृतक रूपेश झा के परिजनों का कहना है कि भीड़ ने उसे तब पीट जब वह वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था। फिलहाल, पुलिस ने 150 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
आरजेडी ने साधा नीतीश सरकार पर निशाना
बिहार की नीतीश कुमार सरकार पर विपक्ष ने हमला बोला है। बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता भाई वीरेंद्र ने कहा है कि बिहार में महा जंगल राज है। बता दें कि रविवार को बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था मॉब लिंचिंग का हब बना बिहार। गौरतलब है कि बिहार में इस महीने ये पांचवीं घटना है। आठ सिंतबर को रोहतास में बच्चों के झगड़े में एक महिला की जान ले ली गई थी। सात सितंबर को बेगूसराय में भीड़ ने अपहरण के शक में तीन युवकों को पीट पीटकर मार डाला। इसी तरह 20 अगस्त को आरा में भीड़ ने एक महिला को निर्वस्त्र करके सरेबाजार घुमाया।
Updated on:
11 Sept 2018 11:29 am
Published on:
11 Sept 2018 11:29 am
बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
