वहीं रविवार को इस मामले में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ममता सरकार पर जमकर हमला बोला। नड्डा ने कहा, "उत्तर 24 परगना जिले में भाजपा कार्यालय पर कब्जा करने का प्रयास और भाजपा सांसद अर्जुन सिंह और विधायक पवन सिंह के साथ हुई हिंसा अत्यंत निंदनीय है। ऐसे अवैध तरीकों का सहारा लेकर, टीएमसी पश्चिम बंगाल में फिर से लोकतंत्र के समय की हत्या कर रही है।