नियमों के मुताबिक सीएम बने रहने के लिए उन्हें 5 नवंबर तक विधानसभा की किसी सीट से निर्वाचित होना होगा। भवानीपुर विधानसभा सीट पर 30 सितंबर को मतदान होगा, जबकि मतगणना तीन अक्तूबर को होगी।
उपचुनाव के लिए चुनाव आयोग ने नामांकन से पहले और बाद के जुलूस पर प्रतिबंध लगाए हैं। प्रचार के लिए 50 फीसदी लोगों की मौजूदगी की अनुमति दी गई है।