1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

West Bengal: विशेष पर्यवेक्षकों ने EC को सौंपी रिपोर्ट, जानिए ममता बनर्जी कैसे हुईं थी चोटिल?

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो चली हैं विशेष पर्यवेक्षकों की टीम ने शनिवार शाम को रिपोर्ट निवार्चन आयोग को सौंपी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 13 Mar 2021, 6:47 PM IST

West Bengal: विशेष पर्यवेक्षकों ने EC को सौंपी रिपोर्ट, जानिए ममता बनर्जी कैसे हुईं थी चोटिल?

West Bengal: विशेष पर्यवेक्षकों ने EC को सौंपी रिपोर्ट, जानिए ममता बनर्जी कैसे हुईं थी चोटिल?

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव ( West Bengal Assembly Election ) को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो चली हैं। राज्य की हाई प्रोफाइल सीट नंदीग्राम चर्चा का विषय बनी हुई है। इस सीट से चुनाव लड़ रही तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमों और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ( Mamata Banerjee ) के चोटिल होने के मामले में विशेष पर्यवेक्षकों की टीम ने शनिवार शाम को अपनी रिपोर्ट निवार्चन आयोग को सौंपी है। विशेष टीम में शामिल पुलिस पर्यवेक्षक विकास दुबे और अजय नायक ने निवार्चन आयोग को सौंपी रिपोर्ट में बताया कि सीएम ममता बनर्जी पर कोई हमला नहीं, बल्कि वह दुर्घटनावश घायल हुई हैं। टीम ने बताया कि इस दौरान मुख्यमंत्री भारी सुरक्षा के बीच थीं। उन्होंने उन पर किसी भी तरह की हमले की आशंका से इनकार किया है।

खुश खबरी: HSSC ने लेखपाल और ग्राम सचिवों के के पदों पर निकाली 2385 वैकेंसी, ऐसे करें आवेदन

आयोग ने मुख्य सचिव से विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा

वहीं, निर्वाचन आयोग ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ हुए हादसे को लेकर मुख्य सचिव अलापन बंदोपाध्याय की रिपोर्ट से असंतुष्टि जाहिर की है। आयोग ने मुख्य सचिव से घटना की एक विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है। आपको बता दें कि हादसे में घायल ममता बनर्जी हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने के बाद एक बार फिर चुनावी मैदान में उतर गई हैं। जानकारी के मुताबिक ममता बनर्जी 15 मार्च से राज्य में जनसभाओं की शुरुआत करेंगी। टीएमसी सूत्रों के अनुसार ममता बनर्जी 15 मार्च को पुरुलिया, 16 मार्च को बांकुरा और 17 मार्च को झारग्राम में चुनावी रैली को संबोधित करेंगी। इस दौरान ममता व्हील चेयर भी चुनाव प्रचार करेंगी।

पश्चिम बंगाल: ममता को मिला सोरेन का साथ, चुनाव में TMC का सपोर्ट करेगी JMM

ममता बनर्जी को पैर में गंभीर चोट आई थी

गौरतलब है कि ममता बनर्जी उस समय चोटिल हो गईं थीं, जब वह नंदीग्राम में पर्चा दाखिल करने के बाद अपनी गाड़ी से थोड़ा बाहर निकल कर लोगों को अभिवादन स्वीकार कर रहीं थी। इस दौरान ममता बनर्जी को पैर में गंभीर चोट आई थी, जिसके बाद उनको कोलकाता के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। ममता बनर्जी और टीएमसी नेताओं का आरोप था कि यह कोई हादसा नहीं था बल्कि मुख्यमंत्री पर साजिशन हमला किया गया है। उनको इशारा भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की ओर था। वहीं, भाजपा और कांग्रेस ने सीएम ममता बनर्जी के साथ हुए हादसे को चुनाव के दौरान लोगों को सहानुभूति पाने का सियासी स्टंट बताया था। कांग्रेस नेता और पश्चिम बंगाल के प्रदेश अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने कहा था कि ममता बनर्जी अपने साथ हुए हादसे का वीडियो या सीसीटीवी फुटेज जारी करें।