इस मामले पर पश्चिम बंगाल के डीजीपी मनोज मालवी ने कहा, "इस हिंसा के बाद आज सुबह एक घर से 7 शव बरामद हुए हैं। 10 मौत की खबर थी, लेकिन संख्या गलत थी। इस घटना में 8 लोगों की मौत हुई है।"
वहीं, इस मामले पर बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी ने कोलकाता में कहा, "पूरे राज्य की हालत बहुत गंभीर है। पिछले एक हफ़्ते में प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में क्रूरता से 26 लोगों की हत्या कर दी गई। राज्य के गृह मंत्री को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए। पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था चरमरा गई है।
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये घटना बीरभूम के रामपुरहाट की है। यहाँ सोमवार रात तृणमूल कांग्रेस के उपप्रधान की हत्या कर दी गई थी। इससे भीड़ इतनी आग बबूला हुई कि 12 घरों के दरवाजे बंद कर उसे आग के हवाले कर दिया। इस आग की चपेट में आने से 10 लोगों की मौत हो गई है। दमकल अधिकारियों ने बताया कि सोमवार रात करीब एक दर्जन घरों में आग लगा दी गई और देर रात जब वे मौके पर पहुंचे तो उन्हें आग पर काबू पाने के लिए घटनास्थल पर पहुँचने नहीं दिया गया।