नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के नेता सुब्रमण्यम स्वामी हर मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय रखते हैं। इस वक्त एनआरसी का मुद्दा देश में गर्माया हुआ है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार पर हमले कर रही हैं। वहीं सुब्रमण्यम स्वामी भी एनआरसी पर ममता बनर्जी को घेरे हुए हैं। उन्होंने अपने बांग्लादेश से जमीन वापस लेने के ट्वीट पर अब सफाई दी है और साथ ही बताया है कि आखिर उन्होंने ये ट्वीट क्यों किया। राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने अगर पाकिस्तान और बांग्लादेश के लोग वापस यहां आना चाहते हैं तो भारत का बंटवारा क्यों किया गया। अंग्रेजों ने इसी बिना पर देश का बंटवारा किया था कि मुस्लिम पाकिस्तान में रहेंगे और हिंदू भारत में। बता दें कि स्मावी ने हाल ही में ट्वीट किया था कि भारत को बांग्लादेश को बताना चाहिेए अपने लोग वापस ले ले जो अवैध तरीके से भारत में रह रहे हैं या फिर वह जमीन दो जो हमने 1947 के दौरान उन मुसलमानों को दी थी जो भारत में नहीं रहना चाहते थे।