अगर किसी देश में मानवाधिकार कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी होती है, तो सीधे-सीधे उस देश के प्रधानमंत्री को ही इसके लिए जिम्मेदार बता देना सही नहीं है। इसी तरह से भारत में पांच मानवाधिकार कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी से पूरे भारतीय लोकतंत्र को खतरा है, यह कहना भी उचित नहीं है। हां, यह जरूर है कि इस तरह की घटनाओं से आम जनता में गलत संदेश जाता है।