28 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ममता बनर्जी का मोदी सरकार से सवाल, पूछा- नोटबंदी कालेधन को सफेद करने के लिए की गई थी?

ममता बनर्जी ने मोदी सरकार से नोटबंदी को लेकर सवाल किया है। ममता ने कहा कि क्या नोटबंदी कालेधन को सफेद करने के लिए की गई थी।
2 min read
Google source verification
mamta

ममता बनर्जी का मोदी सरकार से सवाल, कहा- नोटबंदी कालेधन को सफेद करने के लिए की गई थी?

नई दिल्ली।नोटबंदी को लेकर लगातार विपक्ष के निशाने पर रही मोदी सरकार पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बार फिर से हमला बोला। ममता ने रिजर्व बैंक की रिपोर्ट का हवाला देते हुए पूछा कि क्या नोटबंदी इसलिए लागू की गई थी कि काला धन जमा कर उसे सफेद किया जाए। बता दें कि एक रिपोर्ट में सामने आया कि नोटबंदी के दौरान चलन से बाहर हुए 500 और 1000 रुपए के लगभग सारे नोट वापस आ गए हैं।

विदेशी मीडिया में भी छाया भीमा-कोरेगांव हिंसा केस में हुई गिरफ्तारियों का मामला

ममता ने मोदी सरकार से किए कई सवाल
फेसबुक पर एक पोस्ट में ममता ने कहा कि वह अब यह जानना चाहती हैं कि काला धन कहां गया। ममता बनर्जी ने कहा कि आरबीआई की रिपोर्ट से नोटबंदी को लेकर भाजपा के डर की पुष्टि होती है। आपको बता दें कि 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान मोदी सरकार भ्रष्टाचार को मुद्दा बनाकर कर सत्ता में आई थी।

लालू यादव का केंद्र सरकार पर हमला, 2019 चुनाव से पहले गैर भाजपा नेता जेल भेजे जाएंगे

आरबीआई की रिपोर्ट के आधार पर ममता ने बीजेपी पर उठाए सवाल
ममता ने अपने फेसबुक पोस्ट में कहा, ‘आरबीआई ने 2017-18 के लिए अपनी सालाना रिपोर्ट में हमारी आशंकाओं को सही ठहराया है। जब नोटबंदी से 99.3 फीसदी रुपया बैंकिंग व्यवस्था में वापस आ गया है तो मेरा पहला सवाल यह है कि काला धन कहां गया? दूसरा सवाल है कि क्या नोटबंदी इसलिए की गई थी कि कुछ लोग अपने कालेधन को सफेद में बदल सकें।’

पाकिस्तान: कट्‌टरपंथियों की रैली पीएम इमरान खान के लिए बनी चुनौती

2016 में हुई थी नोटबंदी
आपको बता दें कि आरबीआई ने बुधवार को कहा कि आठ नवंबर 2016 को जब नोट बंदी का ऐलान किया गया था तब चलन से बाहर किए गए 500 और 1000 के 15.41 लाख करोड़ मूल्य के नोटों में से 99.3 फीसद बैंक में वापस आ चुके हैं।