इशकजादे जैसी सुपरहिट फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले अर्जुन कपूर अपने अलग स्टाइल के लिए जाने जाते हैं। इशकजादे, गुंडे, तेवर, हाफ गर्लफ्रेंड, मुबारकां, कि एंड का, फाइंडिंग फॅनी, 2 स्टेट्स, औरंगजेब जैसी शानदार हिंदी फिल्मों में बतौर मुख्य किरदार में नजर आने वाले अर्जुन कपूर लग्जरी एसयूवी के काफी शौकीन हैं। अर्जुन के पास एक ऐसी खास कार है जो कि बॉलीवुड में शायद ही किसी और स्टार के पास मौजूद होगी। यहां हम अर्जुन के बेहतरीन कार कलेक्शन के बारे में जानेंगे।