राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज प्रतापगढ़ के दौरे पर पहुंचे। यहां कांग्रेस पार्टी की ओर से सूरजपोल चौराहे पर संविधान बचाओ रैली आयोजित की गई थी, जिसमें गहलोत को मुख्य वक्ता के रूप में सभा को संबोधित करना था, लेकिन अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया विमान क्रैश की खबर के बाद उन्होंने मंच से भाषण देने से इनकार कर दिया। इस दर्दनाक हादसे में सौ से अधिक लोगों की मौत की खबर है, जिसे लेकर पूरे देश में शोक की लहर है।