प्रतापगढ़.
शहर के जिस मरीज को पहले कोरोना वायरस ( coronavirus ) संक्रमित बताया गया था, उसे लेकर अब संशय हो गया है। इसका कारण है कि मरीज की उदयपुर और जयपुर मेडिकल कॉलेजों में जांच कराई गई, दोनों जगह अलग-अलग रिपोर्ट आई है। उदयपुर में कराई गई जांच में उसे कोरोना वायरस संक्रमित बताया गया, जबकि जयपुर में उसे निगेटिव बताया गया था। अब फिर से सैंपल रविवार को जयपुर भेजा गया है, वहां से देर रात तक रिपोर्ट नहीं आई थी। इस बीच जिले में छोटीसादड़ी के कुछ दिनों पहले विदेश से आए एक युवक की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।