
मात्र 30 प्रतिशत रह गया था ऑक्सीजन लेवल, फिर भी महिला ने कोरोना से जीती जंग
-आत्मविश्वास के साथ उचित उपचार से मिला जीवन
फिर भी कोरोना को हरा कर जीती जिंदगी
प्रतापगढ़. छोटीसादड़ी. सांस लेने में परेशानी, जांच में शरीर में मात्र तीस प्रतिशत ऑक्सीजन लेवल होने पर सभी ने उम्मीद छोड़ दी थी। लेकिन इसके बाद भी स्वयं के आत्मविश्वास व डॉक्टरों के इलाज के बाद कोरोना का गंभीर मरीज कोरोना को हराकर जिंदगी जीत कर ले आया। सीएचसी प्रभारी डॉ. विजय कुमार गर्ग ने बताया कि दस दिन पहले बरवाड़ा गुर्जर निवासी 45 वर्षीय मंजूदेवी गंभीर अवस्था में अस्पताल पहुंची। यहां चिकित्सक ने उसकी जांच की तो उसके ऑक्सीजन लेवल 30 प्रतिशत तक रह गया था। उसकी हालत खराब थी। तब उसे तत्काल ऑक्सीजन दी। रूटीन ट्रीटमेंट देकर उसका इलाज किया। करीब एक दस दिनों में ही वह वापस सामान्य अवस्था में आ गई। डॉ. सत्यनारायण पाटीदार ने बताया इलाज के साथ मरीज में भी आत्मविश्वास की जरुरत है। इससे वह कोरोना की जंग को हरा सकता है। उसे यहां से रिलीव करने के पहले करीब बीस घंटे तक बिना ऑक्सीजन के रखा गया। ताकि शरीर सामान्य हुआ है या नहीं। इसकी जांच हो सके।
यह मेरा दूसरा जीवन, सभी की मेहनत का नतीजा . मंजूदेवी
यहां उपचार के दौरान नर्सिगकर्मी व समाजसेवियों की मेहनत रंग लाने लगी। और धीरे. धीरे मंजू देवी स्वस्थ होने लगी। सभी मेहनत और मंजूदेवी के हौसले से दस दिनों में ही मंजू देवी स्वस्थ होकर घर अपने परिजनों के बीच पहुचीं। मंजूदेवी ने बताया कि कोरोना महामारी किसी को भी हो सकती है। बीमार व्यक्ति अगर अपने हौसले को टूटने नहीं देगा तो वह पूरी तरह से स्वस्थ हो सकता है।। चिकित्सक अपना कार्य बखूबी निभाते है। इस कोरोना काल में डॉक्टर भगवान का दूसरा रूप है। इसी के साथ मंजू देवी ने छोटीसादड़ी चिकित्सालय के सभी डॉक्टर्स, चिकित्सा स्टॉफ व समाजसेवी व कोरोना योद्धा मनीष उपाध्याय, राजकुमार गायरी का आभार जताया। कहा कि मेरा यह दूसरा जीवन है। इन सभी की मेहनत का ही फल है। वहीं सीएचसी प्रभारी डॉ विजय गर्ग, डॉ शिवनारायण पाटीदार, डॉ संजय गुप्ता, डॉ अमित शर्मा, डॉ तेजपाल कटेवा सहित मेल नर्स व चिकित्सा स्टॉफ समाजसेवी का आभार व्यक्त किया।
आंखों के आगे छा गया था अंधेरा
मंजूदेवी ने बताया कि जब आंखों के आगे घना अंधेरा व जीवन की सांसे पल पल टूटती जा रही थी, तब अपने आप में हौसला व हिम्मत देकर चिकित्सालय तक पहुंची। जहां चिकित्सक व सेवादारों की मेहनत से आज खुली हवा में सांस ली। वह मंगलवार को अपने घर हंसी खुशी रवाना हुई।
=:=:=
Published on:
19 May 2021 08:16 am
बड़ी खबरें
View Allप्रतापगढ़
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
