इस क्रम में प्रतापगढ़ का जिला स्तरीय कार्यक्रम राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में मंगलवार को हुआ। कार्यक्रम में राज्य सरकार द्वारा प्रतापगढ़ जिले के कुल 74 नवनियुक्त कार्मिकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए, जिनमें सर्वाधिक 43 कार्मिक स्वास्थ्य विभाग के है तथा अन्य नवनियुक्त कार्मिक शिक्षा विभाग आदि के है।