5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Pratapgarh News : बदमाशों को पकड़ने गए ASI पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर, उदयपुर किया गया रैफर

Pratapgarh News : प्रतापगढ़ के पारसोला थाना क्षेत्र के लोहागढ़ चौकी प्रभारी ASI आशीष कुमार डामोर पर बदमाशों ने गुरुवार रात को जानलेवा हमला किया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रतापगढ़

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 15 Nov 2024, 6:36 PM IST

Rajasthan Pratapgarh Crime News ASI who went to catch Miscreants was Attacked Condition Critical Referred to Udaipur

Pratapgarh News : प्रतापगढ़ से बड़ी न्यूज। एएसआई पर जानलेवा हमला। प्रतापगढ़ के पारसोला थाना क्षेत्र के लोहागढ़ चौकी प्रभारी एएसआई आशीषकुमार डामोर पर कुछ लोगों ने गुरुवार रात को जानलेवा हमला किया। एएसआई डामोर को गंभीर हालत में उदयपुर रेफर किया गया है। वहीं पुलिस ने मामले में 7 आरोपियों को डिटेन किया है।

लाठियों व लोहे के सरियों से किया हमला

पुलिस उप अधीक्षक पुलिस नानालाल सालवी ने बताया कि लोहागढ़ चौकी के देवला काण्डला फला निवासी पंचायत समिति सदस्य भेरूलाल मीणा के साथ गुरुवार रात को कुछ लोगों ने मारपीट की। इसके बाद वह बचाव करते हुए चौकी पहुंचा। जहां से एएसआई को आपबीती सुनाई। चौकी से एएसआई व भेरूलाल मोटरसाइकिल से भीमातफला देवला की ओर गए। जहां पहले से झाड़ियों में छुपे 7 लोगों ने लाठियों व लोहे के सरिए से उन पर हमला कर दिया। मोटरसाइकिल तोड़ दी और मोबाइल व गले की सोने की चेन लूट ली।

यह भी पढ़ें :Good News : अजमेर में खुलेगा पहला निजी मेडिकल कॉलेज, राज्य सरकार से हुआ MoU

संयुक्त टीम गठित, सात आरोपी डिटेन

इसके बाद एएसआई को मृत समझ वे सभी आरोपी सभी भाग गए। जहां से लोग घायल एएसआई को चौकी पर लाए। उच्चाधिकारियों को सूचना दी। घायल की हालत गंभीर देखते हुए एएसआई को उदयपुर रेफर किया गया। पुलिस ने थाना धरियावद, पारसोला व केसरियावद की संयुक्त टीम गठित की। रात को मामले में सभी सात आरोपियों को डिटेन किया है।

यह भी पढ़ें :Rajasthan News : सुर्खियों में राजस्थान का थप्पड़ कांड, जानें अपडेट

यह भी पढ़ें :Good News : राजस्थान के इस जिले के निटिंग कपड़े के विदेशी दीवाने, 22 देशों में है सप्लाई

बड़ी खबरें

View All

प्रतापगढ़

राजस्थान न्यूज़