
प्रतीकात्मक तस्वीर। सोर्स-Ai
प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ स्थित गौतम मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल परिसर में रविवार सुबह एमबीबीएस के एक छात्र का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव केशव राय हॉस्टल के नीचे पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। छात्र की मौत कैसे हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।
पुलिस के मुताबिक मृतक छात्र की पहचान मिथिलेश कुमार के रूप में हुई है। वह एमबीबीएस 2024 बैच का छात्र था और मूल रूप से बलिया जिले का निवासी था। रविवार सुबह हॉस्टल के नीचे शव दिखने पर कॉलेज परिसर में अफरातफरी मच गई। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
सूचना पर स्थानीय पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और वहां से साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों को लेकर अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं है। जांच के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी।
खबर अपडेट की जा रही है.....
Updated on:
25 Oct 2026, 10:57 AM IST
Published on:
25 Oct 2026, 10:49 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.